दिल्ली के रिहायशी इलाके के पास माल गाड़ी की 10 बोगी पलटी, वीडियो वायरल

पको बता दे घटना दिल्ली के सराय रोहिल्ला टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर हुआ है।

0

दिल्ली के रिहायशी इलाके सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर शनिवार यानि आज एक मालगाड़ी के लगभग 10 बोगियां पटरी से उतर गयी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । आपको बता दे घटना दिल्ली के सराय रोहिल्ला टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर हुआ है।

आपको बता दे इस घटना की पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है पुलिस ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में सराय रोहिल्ला रेलवे के पास एक मालगाड़ी के कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना उत्तरी दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 11:50 बजे पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर हुई।आपको बता दे पलटी माल गाड़ी मुंबई से चंडीगढ़ तक लोहे की शीट रोल लेकर जा रही थी।

पुलिस ने कहा, “ट्रैक पर मौजूद किसी व्यक्ति की संभावित मौत से इनकार नहीं किया गया है।” पुलिस ने कहा कि रेलवे और अग्निशमन अधिकारी फिलहाल बचाव अभियान चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here