चार धाम यात्रा के लिए गए 11 श्रद्धालुओं की मौत

यात्रा के शुरू होते ही चार धाम में लग रही भारी भीड़ को देखते हुए दो दिनों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया गया है।

0

चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) को 2024 में शुरू हुए फिलहाल 5 ही दिन हुए हैं लेकिन जाने वालों का हुजूम केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही लगना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं अब तक चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए गए 11 लोगों की मौत भी हो गई है। चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुरू होते ही चार धाम में लग रही भारी भीड़ को देखते हुए दो दिनों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया गया है।

दरअसल, 15 और 16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। यह फैसला चार धाम की यात्रा के लिए आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में किए जा रहे हैं।

वही गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि 15 अप्रैल से अभी तक 26,73,519 रजिस्ट्रेशन हुए थे। गंगोत्री में 4,21,366 रजिस्ट्रेशन किए गए। यमुनोत्री में 4,78,576 रजिस्ट्रेशन किए गए। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए अब तक 59 हजार से अधिक लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है। बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई से खुलेंगे।

ऑफलाइन के माध्यम से ऋषिकेश में अभी तक 76,120 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हरिद्वार में ऑफलाइन के माध्यम से 66,251 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यमनोत्री में 59 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। गंगोत्री में 51 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में 1 लाख 26 हजार 306 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ 39 हजार 574 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here