12 के बच्चे की पिटाई कर धार्मिक नारे लगाने के लिए किया गया विवश

0
2
religious slogans

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से एक चौका देने वाली खबर सामने आयी है। जहां एक 12 वर्षीय बच्चे को कथित रूप से पीटा गया और धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया। जिन्होंने पीड़ित बच्चे को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया वो आरोपी भी नाबालिग हैं। इसके साथ ही उससे धार्मिक नारे लगवाए और इसका वीडियो भी बनाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

घटना इंदौर के निपनिया इलाके का है, जो कि लसूड़िया थाना क्षेत्र में पड़ता है। पीड़ित के बयान के अनुसार, वह स्टार स्क्वायर के पास खेल रहा था, तभी आरोपी उसके पास आए और उसे कहा कि बाइपास के नजदीक खिलौने बांटे जा रहे हैं। आरोपियों ने बच्चे को खिलौने दिलाने के बहाने महालक्ष्मी नगर के पास ले गए और उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाए। उन्होंने कथित तौर पर उसे पीटा और उसके कपड़े उतरवाए। पीड़ित किसी तरह से वहां से भाग निकला और इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कई लोगों ने पीड़ित के लिए तुरंत न्याय की मांग की है। वही,डीसीपी सूरज वर्मा ने बताया कि,”आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ही नाबालिग हैं। पीड़ित को सूनसान इलाके में ले जाकर उसके कपड़े उतारकर मारपीट की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।” पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही लोगो से अनुरोध किया कि वे घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा ना करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here