उत्तर प्रदेश में 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन पुलिस भर्ती बोर्ड के एडीजी बनाए गए हैं।

0

उत्तर प्रदेश में 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन पुलिस भर्ती बोर्ड के एडीजी बनाए गए हैं। मोहित अग्रवाल को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं नीलाब्जा चौधरी यूपी ATS के चीफ बनाए गए हैं।

जनवरी के आखिरी दिनों में भी उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। कई जिलों के एसपी को बदल दिया गया था। इससे पहले आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। लिस्ट के अनुसार, संतोष कुमार मीना को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया था। आकाश पटेल को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर का ट्रांसफर अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर कर दिया गया था। कल्पना सक्सेना को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here