कौशांबी में हुए ट्रिपल मर्डर में चकबंदी विभाग के 4 कर्मचारी निलंबित

0

Uttar Pradesh: कौशांबी (Kaushambi) में तिहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले चकबंदी विभाग के 4 कर्मचारियों को डीएम ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सहायक चकबंदी अधिकारी के निलबंन की कार्रवाई की संस्तुति की है।

आपको बता दें कि दिनांक 15 सितम्बर को ग्राम मोहिउद्दीनपुर गौस उपरहार (चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत) थाना संदीपन घाट परगना व तहसील चायल जनपद कौशाम्बी (Kaushambi) में हुए तिहरे हत्याकाण्ड के विरूद्ध आगजनी की घटना हुई थीं, जिसमें परिलक्षित जमीनी विवाद सम्बन्धी तथ्यों की जॉंच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) जनपद कौशाम्बी (Kaushambi) की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय जॉंच समिति से करायी गयी।

मामले में जॉंच समिति की जॉंच आख्या प्राप्त हुई, जिसके आधार पर चकबन्दी लेखपाल राजकिरण, शिलवन्त सिंह और-शिवेश सिंह तथा चकबन्दीकर्ता रामआसरे को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है, और मामले के विभिन्न स्तरों पर अफजाल अहमद खॉं, सहायक चकबन्दी अधिकारी चायल द्वारा की गयी लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के लिए इनके निलम्बन की संस्तुति की गयी है, तथा पर्यवेक्षणीय दायित्वों में शिथिलता के लिए चकबन्दी अधिकारी चायल (द्वितीय) के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु चकबन्दी आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ को आख्या को प्रेषित की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here