मेडिकल छात्र-चीनी मिल कर्मी समेत हापुड़ जिले में मिले 54 संक्रमित

0
19

हापुड़। जनपद में शनिवार को 54 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 पार हो गई। कुल पॉजिटिव मरीज 109 हो गए हैं। इनमें छह मरीज रिकवर हो चुके हैं।

2022 में अब तक जनपद में एक दिन में शनिवार को सर्वाधिक 54 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से रोकथाम के लिए सैंपलिंग करा रहा है। संपर्क में आये सभी लोगों की जांच कर सैंपल भरें जा रहे हैं।

जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को मेडिकल छात्र, शुगर मिल कर्मचारी, पुलिसकर्मी समेत 54 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीं नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव केस बढ़कर 103 हो गए हैं।

जनपद में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को जिले में कोरोना के 16 नए पॉजिटिव मरीज मिले थे। अब शनिवार को पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।

कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज नंगोला, आदर्शनगर, कृष्णगंज पिलखुवा, गढ़ी छिद्दापुरी, रजनीविहार, रमपुरा पिलखुवा, कनिया कल्याणपुर, स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़, भगवती गंज, उपैड़ा, मुरादपुर, तुमरैल, लज्जापुरी हापुड़, असौड़ा, राजेंद्रनगर, कृष्णा विहार हापुड़ शामिल हैं। 54 मरीज मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस बढ़कर 103 हो गए हैं। नए पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में 54 कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। कोरोना को लेकर जनपदवासियों को सचेत रहने की जरूरत है। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग अपनी कोरोना की जांच अवश्य कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here