अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज लिखने का मामला आया सामने

एक व्यक्ति ने दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी वाले संदेश लिखे हैं।

0
10

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज लिखने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी वाले संदेश लिखे हैं। आरोपी बेहद पढ़ा लिखा है और वह एक नामी बैंक में काम करता है। साथ ही वो किसी पॉलिटिकल पार्टी से भी जुड़ा हुआ नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऐसा लगता है की आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, हालांकि मेडिकल के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकती है। 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर इंग्लिश में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ धमकी भरा मैसेज लिखा गया था। आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करके भारतीय जनता पार्टी और PMO पर आरोप लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here