सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों की टीम को मिली बड़ी सफलता

डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के पेट से 8 किलो का ट्यूमर निकाला।

0
3

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में मेडिकल कालेज के तीन डॉक्टरों की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। जहाँ खुशबु नाम की एक बच्ची के पेट में आठ किलो से अधिक वजन का ट्यूमर था जिसे जिले के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के डॉ ध्रुव चौधरी द्वारा उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। वहीं बच्ची के परिजन राजू द्वारा बताया गया कि वह जिला संतकबीरनगर के मेहदावल के रहने वाले हैं और उन्होंने वहाँ पर बहुत जगहों पर डॉक्टरों को दिखाया लेकिन वहाँ डॉक्टर जांच के बावजूद इस बीमारी का अंदाज़ा नही लगा पाए।

उन्होंने कहा इसके बाद उनकी उनके रिश्तेदारों ने यहाँ पर इलाज करवाया और आज उसका सफल आपरेशन के बाद डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए लंबी उम्र की कामना की वहीं डॉक्टर ध्रुव चौधरी ने बताया कि यह सभी 6 महीने से परेशान थे और यहाँ आने पर जाँच करवाया गया और इस बच्ची का ओपरेशन करवाया गया और 8 किलो का ट्यूमर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here