आप नेता संजय सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने हिरासत में संजय सिंह को सांसदी की शपथ लेने की इजाजत दे दी है।

0

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को बहुत बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने हिरासत में संजय सिंह को सांसदी की शपथ लेने की इजाजत दे दी है। 5 फरवरी को राज्यसभा सांसद के रूप में संजय सिंह को शपथ लेने की इजाजत मिल गई है।

जेल अधिकारियों को सुबह 10 बजे तक संजय सिंह को संसद ले जाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने और मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने के लिए कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत की मांग करते हुए गुरुवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत का रुख किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here