कर्नाटक में जीत हासिल करने के बाद हरियाणा में अब कांग्रेस की निगाहे

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को प्रति माह 6 हजार रुपए पेंशन, नौजवानों को रोजगार दी जाएगी।

0

हरियाणा में अगले साल 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर राजनितिक दलों की तैयारियां काफी जोरो-शोरो से चल रही है। राज्य के प्रमुख दलों के नेताओं ने जनता के बीच अपनी पेंठ बनानी शुरू कर दी है। इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता के बीच चुनावी वादों की लरिया लगा दी है।

सत्ता में आने पर गरीब परिवारों को 100-100 गज के मकान दिए जाएंगे: हुड्डा

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, हमारी पार्टी का संकल्प है सत्ता में आने पर गरीब परिवारों को 100-100 गज के मकान दिए जाएंगे। हाथ से हाथ जोड़ो का नारा देते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को प्रति माह 6 हजार रुपए पेंशन, नौजवानों को रोजगार, प्रदेश की जनता को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने जनता से पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को भी बहाल करने का वादा किया है।

दो हजार के नोट बंद करने को लेकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, बीजेपी किस तरह की सरकार है जो अपने छापे हुए नोटों की वजह से इतनी जल्दी विश्वास खो बैठी, उन्होंने कहा कि, बीजेपी देश को आर्थिक रूप से खोखला करने में लगी हुई है।

कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस फूली नहीं समा रही है: ओपी धनखड़

वहीं, दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जनता से किए वादों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि, कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद जो कांग्रेस फूली नहीं समा रही है। उसकी यह खुशफहमी कुछ ही दिनों की है, क्योंकि राजस्थान चुनाव जीतने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस पार्टी ने हरेक चुनाव हारा था। उन्होंने कहा कि, अभी चुनावों में समय है और हम पूरी तरह आश्वसत हैं कि हमारी पार्टी प्रदेश में लोकसभा की दसों सीट जीतेगी और विधानसभा का चुनाव जीतकर तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, 30 मई से 30 जून तक प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में रैली और हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का सम्मेलन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here