अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है और चुनाव आयोग पर भी तंज कसा है।

0
24

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज यानि 25 मई को देशभर में वोटिंग की जा रही है। इस बीच अब बयानबाजी भी तेज हो चुकी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है और चुनाव आयोग पर भी तंज कसा है। दरअसल अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो अंबेडकर नगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी लालजी वर्मा की बताई जा रही है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। अंबेडकर नगर सीट पर भाजपा ने रितेश पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने लालजी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कमर हयात पर बसपा ने भरोसा दिखाया है। इस सीट पर कुल 8 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अखिलेश यादव ने इस बाबत सोशल मीडिया साइट पर लिखा, “सूचना है कि अंबेडकर से सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा के घर योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने दल बल के साथ पहुंचकर प्रत्याशी को नजरबंद किया है और मतदान करने से दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों को रोका जा रहा है।”

उन्होंने लिखा, “चुनाव आयोग बताए ये किस नियम के तहत पुलिस कर रही है और क्या यही आपकी निष्पक्षता है? अरे शर्म कर लो चुनाव आयोग शर्म, बेशर्मी से कब तक भाजपा की बीन पर नाचोगे?” इस वीडियो में लालजी वर्मा के घर काफी संख्या में पुलिस बल को देखा जा सकता है। इस दौरान लालजी वर्मा और पुलिस बल के बीच बहस होती भी दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here