अलीगढ: 12 साल की लड़की के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने किया रेप

0

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में 12 साल की लड़की के साथ एक बुजुर्ग ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

खाने-पीने का लालच देकर लड़की से हुआ दुष्कर्म

अलीगढ़(Aligarh) में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल बताते चले कि मामला हरदुआगंज इलाके का है। यहां पर कक्षा 5 में पढ़ने वाली 12 साल की लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस मे रहने वाले एक बुजुर्ग ने देखा की बच्ची अकेली है। जिसको बुजुर्ग ने खाने-पीने का लालच दिया और उसको अपने साथ खींचकर घर ले गया। जहां पर बंद कमरे के अंदर आरोपी बुजुर्ग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने मामले की दी जानकारी

मासूम बच्ची के साथ हुई रेप की घटना के मामले में क्षेत्राधिकार अतरौली मोहम्मद अकमल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर 2023 को थाना हरदुआगंज क्षेत्र से एक बालिका के साथ दुष्कर्म होने का प्रकरण पुलिस के प्रकाश में आया था। दुष्कर्म का प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार किया।तो वहीं दुष्कर्म पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि आपकी हर संभव मदद की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here