America: दक्षिण कैरोलिना में वायुयान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित चार की मौत

0
America

अमेरिका (America) के दक्षिण कैरोलिना स्थित नॉर्थ मिर्टल के बीच शहर में एक एकल इंजन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान रविवार को हादसे का शिकार हुआ था और इसका मलबा नॉर्थ मिर्टल बीच में गोल्फ कोर्स के पास से मिला है। ‘द नॉर्थ मिर्टल बीच सन न्यूज़’ की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि इसमें सवार सभी चार यात्रियों और पायलट की मौत हो गई है।

वही इससे पहले बीते सप्ताह अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक विमान हादसा होने से एक यात्री मारा गया था। जबकि 3 लोग घायल हुए थे। प्लेन दक्षिणी कैलिफोर्निया में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह भी विमान छोटा था और उसमें कुल चार लोग सवार थे। हादसा एक पार्क में हुआ। यह विमान पार्क में उल्टा होकर गिरा हुआ था। यह देख स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया। मदद के लिए लोग दौड़े। बाद में राहत और बचाव दल भी मौके पर आ गए।

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एक इंजन वाले सेसना-172 विमान ने मंगलवार को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर मुरिएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में चार लोग सवार थे। वह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here