अमेठी: प्रेमी ने प्रेमिका के ऊपर फेंका था एसिड, पुलिस ने किया खुलासा

0
Amethi Acid attack revealed

उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में एक महिला के ऊपर एसिड फेकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने महिला के ऊपर एसिड फेंका था।

पुलिस ने एसिड अटैक का किया खुलासा

अमेठी (Amethi) जिले में महिला के ऊपर एसिड फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है जिस पर महिला के ऊपर एसिड फेंकने का आरोप लगा है। बताते चलें कि मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुवावत इलाके का है। यहां 9 जनवरी को थाने पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर एसिड फेंक दिया है। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेना शुरू किया और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया। जिसने महिला के ऊपर एसिड फेंकने का जुर्म कबूल किया।

प्रेमी निकला प्रेमिका के ऊपर एसिड फेकने वाला आरोपी

पुलिस ने पकड़ के आरोपी को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि 9 जनवरी को गौरीगंज थाने में एक महिला के ऊपर तेज फेंकने का मामला सामने आया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जो की महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि महिला से हमरी दोस्ती थी। किसी बात को लेकर हम दोनों के बीच कहासुनी हो गयी थी। गुस्से में आकर हमने कस्बा जायस में स्थित नजीर अहमद की दुकान से ई-रिक्शा की बैट्री में डालने वाला तेजाब का पानी खरीद कर महिला के ऊपर फेंक दिया।जिसके बाद उसका मोबाइल लेकर मोटरसाइकिल से भाग गया था । घटना से संबंधित मोबाइल रात में ही तोड़कर फेंक दिया था। वही एसिड अटैक के मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और उसको जेल तक पहुंचाने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here