कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका, बाबा सिद्दीकी ने छोड़ा साथ

अभी हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

0

लोकसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके मिल रहे हैं। कई बड़े नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। अभी हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब इसके बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।

पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए बाबा सिद्दीकी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं कहना तो बहुत कुछ चाहता हूं लेकिन उसे ना कहा जाए तो ही बेहतर है।’

वहीं इससे पहले 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए थे। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्द ही बाबा सिद्दीकी भी पार्टी छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि उस दौरान उन्होंने इसे केवल कयास बताया था, लेकिन आज उन्होंने खुद ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here