Atiq Ahmed News: उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, पुलिसकर्मियों की छुट्टिया रद्द

0
2
atiq-ashraf murder

प्रयागराज मिडिया के सामने माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वारदात के दौरान 36 राऊंड फायरिंग की गयी। मुख्यमंत्री आवास पर हुई आपातकालीन बैठक के बाद 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गयी है। संवेदनशील इलाको में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। माफिया ब्रदर्स के डबल मर्डर से पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टिया रद्द कर दी गयी है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा पूरे मामले पर लगातार नजर बनाये हुए है। प्रमुख गृह सचिव को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है।

इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देता हुए ट्ववीट किया है। जिसमें उन्होंने आम जनता की सुरक्षा की बात कही है।

प्रयागराज के चकिया इलाके में पुलिस द्वारा गश्त की जा रही है। इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। संवेदनशील इलाको में ADG और IG कैम्प करेंगे। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में गश्त के आदेश दिए गए। बता दें अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। उपद्रव करने वालो पर सख्ती के आदेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here