भारतीय जननायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन वैभव सिंह पर हमला

0
Captain Vaibhav Singh

Ballia: भारतीय जननायक पार्टी (Bharatiya Jannayak Party) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बलिया लोकसभा सीट 72 से प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह (Captain Vaibhav Singh) पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। कैप्टन वैभव सिंह ने एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर अपना सुरक्षा की मांग की है।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फेफना थाना अंतर्गत बंधैता गाँव पहुँचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। वैभव सिंह (Captain Vaibhav Singh) का आरोप है कि कुछ विरोधी दल के अपराधिक प्रकृति के लोगों द्वारा नारेबाजी करते हुए उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया गया।

कैप्टन को जान से मारने की नियत से उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी की गयी है। कैप्टन वैभव सिंह ने फेफना थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here