औरैया: बीजेपी सांसद ने कहा अबकी बार 350 पार

0

यूपी के औरैया (Auraiya) में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही कहा कि देश में आज भव्य राम मंदिर बन रहा है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

500 साल बाद फिर बन रहा राम मंदिर

औरैया (Auraiya) में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही मीडिया ने सांसद से बातचीत करते हुए कहा कि शिवपाल यादव ने राम भक्तों पर गोली चलाई जाने की वजह बता दी है तो उन्होंने इस पर जवाब दिया कि उनके इस बयान से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। आगे उन्होंने कहा कि जो देश 500 साल से भगवान राम के अयोध्या में मंदिर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था वह इंतजार खत्म होने वाला है। दुनिया भर के हिंदू अयोध्या में बना रहे भगवान राम के मंदिर से काफी खुश है। यह सब संभव जब भी हुआ है जब देश में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार है।

एक बार फिर से बनेगी मोदी सरकार

सांसद रामशंकर कठेरिया इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि जिस तरीके गठबंधन तैयार हुआ है उसी तरीके से यह गठबंधन बुरी तरीके से हारेगी। राहुल गांधी की तरफ से बीजेपी पर निशाना साधने के बयान पर कहा कि उनके पास कोई भी निशानेबाज नहीं है। वहीं बीएसपी के इंडिया गठबंधन में लाने की कवायत पर कहा कि जिस तरीके से विधानसभा चुनाव में करारी हार हुई थी उसी तरीके से इस लोकसभा चुनाव में भी उनकी करारी हार होगी। आगे उन्होंने कहा कि अबकी बार 350 पार हमारी सीटे रहेगी और फिर से देश में मोदी सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here