औरैया: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

0

यूपी के औरैया (Auraiya) मे एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करना एक युवक को इस कदर महंगा पड़ गया कि पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल तक पहुंचाने का काम किया।

सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का जमकर हो रहा वीडियो वायरल

औरैया (Auraiya) जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें शादी समारोह के दौरान दो अलग-अलग युवक अपने हाथों में रिवाल्वर लेकर हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं और गोलियों की गड़बड़ाहट पर लोग जश्न मना रहे हैं। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 6 फरवरी का बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि यह वीडियो रंग महल का है जहां पर एक शादी समारोह का कार्यक्रम किया गया था। वायरल हो रहा है वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि दो अलग-अलग युवक अपने हाथों में रिवाल्वर लेकर हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया और वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले को गंभीरता से लिया।

वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी

रंग महल में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग के मामले में क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत से 6 फरवरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो वीडियो रंग महल का बताया गया है। वीडियो हमारे संज्ञान में आया तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू किया और इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। जिसकी खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कानून नहीं करवाई की गई है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि आप लोग किसी भी कार्यक्रम में किसी भी तरीके से हर्ष फायरिंग नहीं कर सकते हैं क्योंकि हर्ष फायरिंग पर कोर्ट की तरफ से रोक लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here