औरैया: दो पक्षों में जमकर चले लात-घूँसे

0

यूपी के औरैया (Auraiya) में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के तरफ से जमकर एक दूसरे के ऊपर लात-घूँसे चलते हुए दिखाई दिए। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।

महिलाओं ने जमकर चलाये लात-घूँसे

औरैया (Auraiya) जिले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो पक्ष एक दूसरे के ऊपर जमकर लात-घूँसे बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताते चले कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला इंदिरा नगर का है। यहां से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें देखा गया है कि पुरानी विवाद को लेकर महिलाएं आमने-सामने आ गई और जमकर एक दूसरे के ऊपर हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर जमकर हाथापाई करते हुए दिखाई दिए। वही मामले को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया।

एक पक्ष ने थाने में की शिकायत

कोतवाली इलाके के इंदिरा नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष नीरज ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह पानी की टंकी के पास पर गए हुए थे तभी अचानक से दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। वही हमारे परिवार के लोग जब बचाने के लिए आए तो उनके ऊपर भी लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले को लेकर हमने थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस ने हमारी शिकायत पर कोई भी अमल नहीं किया। हम चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो। वहीं पीड़ित ने बताया कि हमारा पुराना विवाद चल रहा था और इसी को लेकर उन्होंने मौका मेरे और परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है। मारपीट करने वाले लोगों के पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here