बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए अयोध्या नगर निगम ने किये विशेष इंतज़ाम

अयोध्या में भी समारोह को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं क्योंकि यहां देशभर के तमाम नामचीन लोग प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आने वाले हैं।

0

आयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी खूब जोरो -शोरो से हो रही है। वही पुरे अयोध्या को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया जा रहा है। जहाँ पूरे देश में इस समारोह को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। अयोध्या में भी समारोह को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं क्योंकि यहां देशभर के तमाम नामचीन लोग प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आने वाले हैं। ऐसे में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए अयोध्या नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं।

गिरते तापमान के बीच लोगों को गर्म रहने में मदद करने के लिए पूरे अयोध्या में कई स्थानों पर इन्फ्रारेड आउटडोर हीटर लगाए गए हैं। इन हीटरों की वजह से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर भी ठंड नहीं लगेगी और वह अपने रामलला के दर्शन आराम से कर पाएंगे। ये हीटर नगर निगम अयोध्या द्वारा लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here