आजमगढ़: ट्रेलर की चपेट में आई 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत

0
Azamgarh

Azamgarh: दीदारगंज बरदह रोड मार्ग पर जा रहे ट्रेलर के चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्ची तनुजा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत। आपकों बता दें कि फूलपुर दुर्वासा में रिश्तेदारी में पिता माता के साथ तनुजा भी आई थी। तनुजा आज 9:00 से 10:00 बजे के बीच अपने घर जौनपुर के लिए बस से जा रही थी कि मार्टिनगंज बाजार में बस से उतर कर कुछ सामान लेने गयी कि तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने 7 वर्षीय तनुजा को रौंद दीया। टककर इतनी जोरदार थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। पिता ओंकार व माॅ का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर दीदारगंज थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी पुलिस टीम ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here