आजमगढ़: स्कॉर्पियो ने साईकल सवार बच्चे को रौंदा

0
2
Azamgarh

आजमगढ़: रानी सराय क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के पास दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें साइकिल सवार बच्चे को रौंदने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो गड्ढे में जा पलटी। जिससे साइकल सवार बच्चे की मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोग भी घायल हुए। मगर, लोगों के जुटने से पहले सभी फरार हो गए।

घटनास्थल का मंजर देख स्थानीय लोग सहम उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया
ईश्वरपुर गांव निवासी आकाश कुमार (13) पुत्र प्रह्लाद शनिवार शाम करीब सवा चार बजे साइकिल से कहीं किसी काम से जा रहा था। गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर ही पहुंचा था कि आजमगढ़ की तरफ से जा रही स्कार्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।

हादसे में साइकिल सवार आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्कार्पियो में कितने लोग थे और उन्हें कितनी चोट आई है? इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन मालिक से संपर्क करने की कवायद हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here