बहराइच: बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 13 लोग घायल

गोण्डा- बहराइच राजमार्ग पर खुटेहना बाजार में आर्यावर्त बैंक के सामने यह भयकर सड़क दुर्घटना हो गयी।

0
Bahraich

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच के खुटेहना के पास बुधवार दोपहर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। गोण्डा- बहराइच राजमार्ग पर खुटेहना बाजार में आर्यावर्त बैंक के सामने यह भयकर सड़क दुर्घटना हो गयी। जिससे बस में सवार लगभग 13 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोगों के बहुत गंभीर होने की बात बताई जा रही है। दोपहर के लगभग एक बजे गोण्डा से आ रही रोडवेज बस और बहराइच की तरफ से आ रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गयी।

ट्रॉली के पिछले हिस्से की भीषण टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गये। एसओ पयागपुर श्यामदेव चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही चौकी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय बहराइच भेज दिया गया है। वही ट्रैक्टर और बस चालक मौके से फरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here