बलिया: बीएसपी के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

0
Ballia

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में बीएसपी के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने सागरपाली से नरही बैरिया मार्ग की जर्जर हालत पर जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा इसे बनाने का टेंडर भी पास हुआ। कुछ किलोमीटर तक सड़क बनायी गयी लेकिन बाकी पूरी सड़क जस की तस है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे बनाने का समय भी समाप्त हो चुका है लेकिन लूट खसोट के कारण सड़क नही बन पाई। नतीजन इस रास्ते पर आने वाले एक दर्जन से अधिक गांव के लोग इस बरसात में दंश झेलने को मजबूर है। उन्होंने बताया इसकी कई बार अधिकारियों को पत्र देकर गुहार लगाई है। इसके बावजूद सड़क का निर्माण समय से नही शुरू हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here