Ballia: केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का किया आयोजन

0
Ballia

उत्तर प्रदेश के बलिया में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रेस ब्रीफिंग किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं,कार्यो,उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम में यूपी के आयुष राज्यमन्त्री दयाशंकर दयालु और बलिया के बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी मौजूद रहे।

इस दौरान बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी के महासम्पर्क अभियान के तहत जनता को बीजेपी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यो की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार मुस्लिम समाज के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मुस्लिम समाज का विकास न होने के लिए कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल जिम्मेदार है।

जबकि बीजेपी लगातार मुस्लिमों के विकास में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई। जिनका लाभ जनता को लगातार मिल रहा है। इस मौके पर मौजूद बलिया सांसद ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here