बलिया: मतदाताओ ने किया चुनाव का बहिष्कार

पोलिंग बूथ पर मतदाता लगभग 1300 है। मठ धज्जू गीरी गांव के ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

0
4

Ballia News: खबर यूपी के बलिया लोकसभा 72 सीट बैरिया क्षेत्र विकास खण्ड मुरली छपरा के ग्राम सभा इब्राहिमाबाद उपरवार के पोलिंग बूथ संख्या 327 प्राथमिक विद्यालय मठ धज्जू गीरी से है जहाँ पर मतदाताओ ने चुनाव का बहिष्कार किया है। जिसके बाद पुरे इलाके में हड़कम्प मच गया।

जहां इस पोलिंग बूथ पर मतदाता लगभग 1300 है। मठ धज्जू गीरी गांव के ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। वही पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों के गांव में विकास नही हुआ है। वर्षों से विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। जिससे सभी ग्रामीणों ने एक जूट होकर मतदान का बहिष्कार किया। वही अगर जिला प्रशाशन की बात करें तो अब तक एक वोट पड़ा है लेकिन विकास के लिए ग्रामीणों का बहिष्कार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here