Banda: एस एस ओ गुमान सिंह की लापरवाही से 11000 की लाइन से संविदा कर्मी झुलसा

पूर्व में भी संविदा कर्मी ब्रजभान सिंह कार्य के दौरान हाई वोल्टेज करेंट से झुलस चुके हैं।

0

Banda: बाँदा के तिंदवारी में कल दोपहर को बिजली की सप्लाई बाधित हो गयी। बिजली की सप्लाई को बहाल कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन ब्रजभान सिंह को आपूर्ति पावर सब स्टेशन जौहरपुर भेजा। उन्होंने 30% आरक्षण प्राप्त, सैनिक कल्याण बोर्ड झांसी के द्वारा नियुक्त पूर्व सैनिक ऑन ड्यूटी एस एस ओ गुमान सिंह से फ़ोन पर 11 हजार वोल्ट की लाइन को शटडाउन करने को कहा।

ऑनड्यूटी गुमान सिंह के द्वारा फ़ोन पर घोषित किया गया कि शट डाउन हो गया। लेकिन 11 हजार की लाइन गुमान सिंह के द्वारा नहीं काटी गई थी। जिसके चलते संविदा कर्मी ब्रजभान सिंह को पोल पर चढ़ते ही ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन का तेज प्रवाह लगा, जिसके कारण कर्मी ब्रजभान झुलस कर नीचे गिर गया। विगत वर्षो में ब्रजभान सिंह के साथ 11000 वोल्ट का करेंट लगने से झुलसे/घायल हुए थे, जिसके कारण उन्हें तीन माह घर पर रहना पड़ा था।

घायल ब्रजभान सिंह को ग्रामीणों के द्वारा तत्काल ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया गया। कर्मी ब्रजभान की हालात देखते हुए, बांदा ट्रामा सेन्टर (Banda Trauma Centre) में रेफर किया गया है। ऑनड्युटी डाक्टर अभिनव के मुताबिक हालात चिंताजनक थे। घायल की स्थिति स्टेबल है। इलाज जारी है।

अब देखना यह है कि इस तरह की लापरवाही गुमान सिंह के द्वारा की गई तो आख़िर क्यूं। घटना क्या विभागीय बिगड़े समीकरणों के परिणामतः हुई है। या फिर एस एस ओ गुमान सिंह अपनी कार्यशैली का प्रमाण संविदा कर्मी की जान लेकर ही बताने का तरीका है, क्योंकि बृजभान सिंह के साथ ये घटना की पुनरावृति हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here