बाँदा: संदिग्ध परिस्थितियों में शॉर्ट सर्किट से स्टेट बैंक लाइफ की बिल्डिंग में लगी भीषण आग

स्पॉट पर पहुंचे दमकल कर्मियों और पुलिस ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

0
0

Banda News: यूपी के बाँदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ले में स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स में संदिग्ध परिस्थितियों में स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जहाँ धुंआ उठता देख राहगीरों ने ब्रांच अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बैंक कर्मियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। स्पॉट पर पहुंचे दमकल कर्मियों और पुलिस ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रविवार होने के चलते ब्रांच बन्द थी। किसी मशीनरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है। ब्रांच के अंदर रखी सभी फाइलें और मशीनरी जलकर राख हो गए। ब्रांच के अंदर रखे समान के जलकर राख होने से लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Logged in as Pooja Singh. Log out?

Please enter your comment!