बाँदा: मुख्तार अंसारी के लड़के उमर अंसारी ने दिया बड़ा बयान

0

Banda: मंडल कारागार से इस समय की बड़ी खबर माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बिगड़ी तबियत। जेल प्रसाशन ने मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में कराया भर्ती। इमरजेंसी में हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों माफिया को तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का इलाज जारी है।

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के लड़के उमर अंसारी ने बताया कि मैं 900 किलोमीटर चल कर आया हूं, और मुझे मिलने भी नहीं दिया गया और ना ही मुझे शीशे से देखने दिया गया है। हम कानून की रास्ते से अपनी लड़ाई लड़ेंगे और सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। हमे सर्वोच्च न्यायालय पर उम्मीद है। हमें न्यायपालिका पर विश्वास है कि वह हमें न्याय देंगे। मैं फिर कल आऊंगा कि मुझे परमिशन मिले और मुझे अपने पिता को देखने दिया जाए।

सरकार ने मानवता नहीं दिखाई है। वही हमे वायरलेस से सूचना मिली है। हमें बताया गया था कि हम केवल एक ही आदमी को मिलने देंगे। वह चाहे आप मिले या फिर अफजाल अंसारी लेकिन वही हमें नहीं मिलने दिया गया और अफसर अंसारी से मिलने दिया गया है। मेरी है कामना है कि मेरे पिता जल्द ठीक हो जाए। मैं 25 साल बिना अपने पिता के रहा हूं। मैंने पिता के बिना बकरीद की खुशियां नहीं देखी और ना ही दीपावली अच्छी है। जब आज मैं उनको इस परिस्थिति में देखता हूं तो मुझे कष्ट होता है। मुझे मेरे पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि मुझे शीशे से भी देखने नहीं दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here