बांदा: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस कार्यवाही शुरू

0
Banda

UTTAR PRADESH: यू०पी० के बांदा (Banda) से एक मामला प्रकाश में आया है, जिसके अंतर्गत एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बांदा (Banda) जनपद के बबेरू थाना के अंतर्गत एक गांव का है। जहां पर पीड़ित बच्ची की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी बच्ची शौच करने के लिए खेत में गई हुई थी। वहीं पर घात लगाए बैठा उसी गांव के मुकुल चंद ने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची कक्षा 6 में पढ़ती थी और बच्ची की हालत बहुत नाजुक है, जिसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

वहीं पर मां की मांग है कि दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए। इसके अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा है कि थाना बबेरू में अभियोग पंजीकृत अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। वहीं पर मेडिकल के लिए बच्ची को भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here