Bareilly: कबाब के पैसे मांगने पर ली शॉपकीपर की जान

0
2
Bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, बरेली के प्रेम नगर थाने के पास डीडी पुरम मोहल्ले में कबाब के लिए पैसे मांगना महंगा पड़ गया है। कबाब मंगवा रहे ग्राहक से पैसे मांगने पर कबाब बनाने वाले को गोली मार दी। गोली लगने से कबाब बनाने वाले की तुरंत मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से इलाके में दहशत है।

ऐसे में एक बार फिर बरेली में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए है। बता दें, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ पूछताछ के बाद कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं जिससे आरोपी के पास पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। पुलिस के हाथ सीसीटीवी लगा है।

आसपास के इलाकों से सीसीटीवी की खोज की जा रही है, नासिर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। नासिर के भाई ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में नासिर कबाब बनाने की दुकान पर काम करता था। बुधवार रात्रि लगभग 11:00 बजे एक ग्राहक उसकी दुकान पर कबाब खाने आया और कबाब खाने के बाद जब वह चलने लगा। तो नासिर ने उससे अपने कबाब के रुपए मांगे, रुपए मांगते ही ग्राहक अपना आपा खो बैठा और तमंचा निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। लहूलुहान हालत में जब उसको अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने नासिर को मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here