Bareilly: छात्र ने कॉलेज मैनेजर को मारी गोली

बरेली के फरीदपुर तहसील स्थित लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में एक छात्र ने कॉलेज के मैनेजर को गोली मार दी।

0
93
Student shoots college manager

बरेली (Bareilly) की फरीदपुर तहसील के लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में एक छात्र ने कॉलेज के मैनेजर अभिषेक अग्रवाल को गोली मार दी। वो भी केवल इस बात पर क्योंकि उन्होंने उसके सस्पेंशन को वापस लेने से इंकार कर दिया। तभी छात्र ने गुस्से में आकर उन्हें गोली मार दी। कॉलेज स्टाफ का दावा है कि छात्र ने कॉलेज के चेयरमैन के केबिन में जाकर गोली मार दी।

आरोपी बीफार्मा 3 ईयर का छात्र है

बतया जा रहा है कि आरोपी छात्र बीफार्मा थर्ड ईयर का छात्र है और वह घटना के बाद फरार है। जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र का नाम श्रेष्ठ सैनी निवासी प्रेम नगर बरेली बताया जा रहा है। घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल एमडी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उनका इलाज चल रहा है। एमडी की हालात गंभीर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि श्रेष्ठ सैनी कॉलेज में मोबाइल लाता था और कक्षा में चलाता था। इसे लेकर एमडी ने छात्र को कई बार मना किया था लेकिन वह बार-बार अनसुना कर रहा था। इस बार एमडी ने छात्र को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद बुधवार दोपहर आरोपी श्रेष्ठ सैनी बातचीत करने कॉलेज पहुंचा था। इस दौरान दोबारा विवाद हो गया और गुस्से में आकर छात्र ने गोली मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here