Basti: 15 वर्षीय नाबालिक की बेरहमी से हत्या

0
1
basti

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के संगरिया गांव के पास एक 15 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि हत्या बड़ी बेरहमी से की गई, दरिंदों ने युवक का सर धड़ से अलग कर दिया और शव को सड़क के किनारे ठिकाने लगा कर फरार हो गए। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

सुबह के वक्त जब राहगीरों की नजर युवक के शव पर पड़ी तो भारी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए. शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर एसपी गोपाल चौधरी, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के स्थानीय लोगों से शव की पहचान कर रही है। लेकिन अभी तक मृतक को पहचान नहीं हो सकी है।

कलवारी बना शव छिपाने का अड्डा

कलवारी थाना क्षेत्र हत्या कर शव ठिकाने लगाने का नया अड्डा बनता जा रहा है। दरअसल कुछ महीने पहले सुल्तानपुर के एक युवक की हत्या कर शव को कलवारी थाना क्षेत्र में ठिकाने लगाया गया था। अब इस तरह की दूसरी घटना सामने आई है। जिस तरह से एक 15 वर्षीय युवक का सर धड़ से अलग कर बेरहमी से हत्या की गई इसे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ विनय चौहान ने बताया की खेत में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here