बहराइच: मासूम का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिलने के बाद फैली सनसनी

0
Behraich Child on the gallows

यूपी के बहराइच (Behraich) में एक मासूम बच्चे का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां बच्चे के शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

12 साल का नुमान फांसी के फंदे पर मिला झूलता

बहराइच (Behraich) में फांसी के फंदे पर एक बच्चे का शव झूलता मिला तो परिवार के लोगों में कोहराम का माध्यम छा गया। वहीं घटना की जानकारी में पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। फखरपुर थाना क्षेत्र के गुलालपुरवा ग्राम उस्मान अपने परिवार के साथ रहते हैं , आज दोपहर में घर में उनके 12 साल के मासूम बेटे नुमान का फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना फखरपुर पुलिस को दी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे फंदे से लटक रहे मासूम के शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की ।

पुलिस ने मामले के बारे में दी जानकारी

थाना प्रभारी करुणाशंकर पांडे ने बताया कि गुलाल पुरवा ग्राम में स्थित एक घर में 12 साल के मासूम का फंदे से लटकता शव मिला है , शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अगर इस मामले में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसको गिरफ्तार किया जाएगा उसके खिलाफ कानून की कार्रवाई की जाएगी लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि हत्या हुई या फिर उसने फांसी लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here