मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ बड़ा हादसा

0
1
accident

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। आगरा मुंबई नेशनल हाईवे (Agra Mumbai National Highway) पर टोल प्लाजा पर खड़ी कार को अनियंत्रित हाई स्पीड ट्रक घसीट कर ले गया। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में अनियंत्रित ट्रक कार को घसीटते हुए ले जा रहा है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह घटना पनिहार थाना इलाके के पनिहार टोल की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पनिहार थाना इलाके के पनिहार टोल पर एक कार खड़ी हुई थी, जिसमें शिवपुरी निवासी प्रवेश अग्रवाल और उसका साथी अवनीश ग्वालियर आ रहे थे। दोनों आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पनिहार टोल प्लाजा पर टोल कटवा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक कार को पीछे से घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गया।

घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नज़र आ रहा है कि अनियंत्रित ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले जा रहा है। देखते ही देखते इस अनियंत्रित ट्रक ने कार को चकनाचूर कर दिया। हादसे में प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है जबकि अवनीश गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस मामले को लेकर पनिहार थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया है कि, अनियंत्रित ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह 100 मीटर से अधिक कार को घसीटता हुआ ले गया। वही मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here