दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर, पानी की बर्बादी करने पर अब कटेगा चालान

अगर कोई पाइप से गाड़ी धोते हुए पकड़ा जाता है, या किसी के घर की टंकी ओवर फ्लो होती है तो उसका 2 हजार रुपए का चालान कटेगा।

0
10

दिल्ली में रहने वाले लोगो के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। दिल्ली में पानी की बर्बादी करने पर अब 2 हजार रुपए का चालान कटेगा। अगर कोई पाइप से गाड़ी धोते हुए पकड़ा जाता है, या किसी के घर की टंकी ओवर फ्लो होती है तो उसका 2 हजार रुपए का चालान कटेगा।

गुरुवार यानि कल से दिल्ली जल बोर्ड की 200 टीम इस काम में लगेंगी। भीषण गर्मी झेल रही दिल्ली में पानी की भारी किल्लत है। ऐसे में जो दिल्ली वाले पानी का दुरुपयोग करते हुए पाए जाएंगे, उनका 2 हजार का चालान कटेगा। इससे पहले दिल्ली को लेकर एक और खबर सामने आई थी कि दिल्ली में मजदूर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक काम नहीं करेंगे और इस दौरान उनके रुपए भी नहीं काटे जाएंगे। भीषण गर्मी के चलते दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने ये फैसला किया है।

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के मद्देनजर निर्माण स्थलों के मजदूरों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक छुट्टी देने के निर्देश बुधवार को दिए। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है और जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी जगहों पर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here