IT ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ी राहत, राहुल बोले- तानाशाही के सामने…

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।

0

पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया और लिखा कि INC इंडिया अब अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकता है। ये निर्देश माननीय आईटीएटी दिल्ली द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अंतरिम राहत की प्रार्थना पर बुधवार को सुनवाई होगी। इससे पहले अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। आज कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस पार्टी के कई बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया। जिसे लेकर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे।

कांग्रेस के बैंक खाते हुए अनफ्रीज़

वहीं, अब पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि INC इंडिया अब अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकता है। ये निर्देश माननीय आईटीएटी दिल्ली द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अंतरिम राहत की प्रार्थना पर बुधवार को सुनवाई होगी।

तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे- राहुल गांधी

वहीं, केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here