इंडिया और भारत को लेकर छिड़ी चर्चा के बीच बांसडीह से एमएलए केतकी सिंह का बड़ा बयान

0

खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले (Ballia) से है। जहां देश के नाम इंडिया और भारत को लेकर छिड़ी चर्चा के बीच बांसडीह से एमएलए केतकी सिंह (MLA Ketki Singh) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश का नाम सदियों से भारत है और इस पर सभी देशवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि देश का बच्चा जानता है कि हमारे सभ्यता, संस्कृति की पहचान भारत है। केतकी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी देश की गरिमा से जुड़े सभी विषयों का समाधान कर रहे हैं।

एमएलए केतकी सिंह (MLA Ketki Singh) ने आगे कहा कि पीएम देश के पुराने गौरव को वापस ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों और नेताओं का देश पर शायद विश्वास ही नही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश के बारे में अनर्गल प्रलाप करते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिखावे के लिए जनेऊ पहन रहे है। केतकी सिंह ने कहा कि सावन के पवित्र माह में राहुल मटन चिकन खा रहे है तो उन्हें जनेऊ उतार देना चाहिए।

एमएलए केतकी सिंह (MLA Ketki Singh) ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी को दुःख है कि उनका बेटा अभी तक सेटल नही हो पाया और न ही उसकी शादी हो पाई। उन्होंने कहा कि किसी सनातनी हिन्दू धर्म की लड़की को मैं राहुल से शादी का सुझाव नही दूंगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के बारे में उदयनिधि स्टालिन के बयान पर इंडिया गठबंधन खामोश क्यों है। क्या हिन्दू सिर्फ वोट देने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओ की सुरक्षा और सम्मान केवल बीजेपी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here