Bihar: भगवानपुर में शराब की सूचना मिलने पर एक्साइज विभाग की टीम ने डाली रेड

0
Excise Department

बिहार के बेगूसराय (Begusarai) के भगवानपुर (Bhagwanpur) में शराब की सूचना मिलने पर एक्साइज विभाग (Excise Department) की टीम छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान गांव वालों से उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद कई राउंड फायरिंग और लाठीचार्ज भी हुआ। वही काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। कुछ लोगों ने एक्साइज विभाग (Excise Department) की टीम के द्वारा लाठीचार्ज और गोलीबारी की इस घटना का वीडियो भी बना लिया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आयी है।

गांव के लोग बांस और ईंट-पत्थर फेंककर पुलिस को लगे खदेड़ने

इस घटना के बाद भगवानपुर थाना क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि, उनकी बेवजह पिटाई की गई। तो वही कुछ ने फायरिंग के बाद बारूद लगने से घायल होने की बात कही है। दरअसल, एक्साइज विभाग की टीम द्वारा गांव से दो लोगों को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। वो बांस और ईंट-पत्थर फेंककर पुलिस को खदेड़ने लगे। माहौल बिगड़ता देख एक्साइज विभाग के पुलिस अधिकारी ने हवाई फायरिंग किया और दोनों पकड़े गए लोगों को साथ ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने करीब 6 गोली फायर किया और वहां से भाग गए। वही, गोलीबारी होने के लोगो के बीच दहशत फैल गई है।

पुलिस ने कही ये बात

जहाँ घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के एएसआई विनीत कुमार झा मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान एक जिंदा कारतूस तथा दो खोखा बरामद किया। इधर भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि, जब एक्साइज विभाग की टीम छापेमारी करने गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस पर हमला कर दिया। जिस कारण आत्मरक्षा में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here