जुमे की नमाज के दौरान बीजेपी और सपा समर्थक आपस में झगड़े

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल कुछ लोगों ने मस्जिद का किराया कम करने की मांग की थी। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जहाँ मस्जिद में मारपीट हुई।

0

Sambhal News: उतर प्रदेश के संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा की एक मस्जिद में शुक्रवार को यानि जुमे की नमाज के दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए। वही विवाद बढ़ा तो मस्जिद में ही जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद पुरे गांव में दहशत फैल गई। मार्केट बंद हो गई और लोग घरों में चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस में लड़ झगड़ रहे लोगों को खदेड़ा और तितर-बितर किया। रजपुरा थाने में तैनात सिपाही की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

रजपुरा में स्थित मस्जिद में छह दुकानें किराए पर उठती हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल कुछ लोगों ने मस्जिद का किराया कम करने की मांग की थी। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जहाँ मस्जिद में मारपीट हुई। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने सात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी घटना को लेकर दूसरी बार मारपीट शुक्रवार की शाम को फिर से हो गई। इसमें एक युवक की कुछ लोग लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सिपाही पूरन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमे एक पक्ष के 10-15 अज्ञात और दूसरे पक्ष के 10-15 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। बता दे कि, मस्जिद के किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सिपाही तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here