UP: दरोगा जी से बोली प्रेमिका, मेरे प्रेमी का नंबर ऑफ है उसे खुलवा दें

0
Girl Help

उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर एक प्रेमिका ने दरोगा जी से एक ऐसी डिमांड कर दी कि दरोगा जी भी हैरत में पड़ गए कि आखिर प्रेमिका की कैसे मदद की जाए।

प्रेमी से बात न होने पर प्रेमिका ने दरोगा से मांगी मदद

रामपुर जिले से एक मामला सामने आया है। जहां पर एक प्रेमिका अपने प्रेमी से 5 दिन से बात नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद वह काफी परेशान थी बाद में प्रेमिका ने दरोगा जी से मदद की गुहार लगाई, लेकिन दरोगा जी भी प्रेमिका की मदद नहीं कर पाए। दरअसल मामला सैदनगर इलाके का है जहां पर रहने वाली एक युवती 5 दिन से अपने प्रेमी के मोबाइल पर फोन लगाकर बात करना चाह रही थी, लेकिन उसके प्रेमी का मोबाइल ऑफ बता रहा था। लड़की फोन लगा कर काफी परेशान हो चुकी थी ऐसे में उसने सोचा कि पुलिस सबकी मदद करती है तो हमारी भी मदद करेगी। जिसके बाद लड़की ने दरोगा जी के नंबर पर कॉल लगा दी। लड़की ने दरोगा जी से कहा कि उसकी प्रेमी से उसकी 5 दिन से बात नहीं हो पा रही है। उसके प्रेमी का नंबर 5 दिन से बंद बता रहा है। ऐसे में आप मेरी मदद कर सकते हैं प्लीज मेरे प्रेमी से मेरी बात करवा दीजिए। लेकिन लड़की दरोगा जी के पास फोन करने के बावजूद भी अपने प्रेमी से बात नहीं कर पाए और लड़की को यहां से भी निराशा मिली।

दरोगा जी के समझाने पर लड़की ने मानी बात

अजीत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मुरसेना चौकी के इंचार्ज योगेश कुमार मंगलवार को एक मीटिंग कर रहे थे तभी अचानक से उनके पास एक लड़की का फोन आता है। लड़की फोन पर दरोगा जी से बात कर रही होती है और कहती है कि उसके प्रेमी का 5 दिन से फोन ऑफ बता रहा है और मैं अपने प्रेमी से बात नहीं कर पा रही हूं। पहले तो दरोगा की लड़की की बात को सुनने के बाद काफी हैरत में पड़ गए, लेकिन बाद में उन्होंने लड़की को समझने का तरीका सोचा। पहले तो लड़की की दरोगा जी ने पूरी बात सुनी फिर बाद में लड़की से बात करते हुए पूछा कि आप क्या करती हो? लड़की ने दरोगा जी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं हाई स्कूल में पढ़ाई करती हूं। आगे दरोगा साहब बोले कि बेटा अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो प्यार व्यार के चक्कर में ना पढ़ो। दरोगा की बात सुनने के बाद लड़की ने फौरन फोन काट दिया। चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि जिस लड़की से बात हुई है वह दसवीं क्लास में पढ़ती है। उसकी उम्र के बारे में नहीं पूछा गया लेकिन पढ़ाई के हिसाब से यही लगता है कि वह नाबालिक है। फिलहाल में लड़की को समझा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here