बीजेपी सोनकच्छ ग्रामीण मंडल ने फिर किया मोर्चा का गठन, इन पदाधिकारी को मिले ये पद

भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा सोनकच्छ ग्रामीण मंडल ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।

0

पीपलरावा में भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा सोनकच्छ ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र रैकवार ने कई पदाधिकारी की घोषणा की। जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय दायमा और भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेन सिंह पिलवानी की सहमति से की गई इन घोषणाओं में निम्न पदाधिकारी की घोषणा करते हुए विक्रम सिंह बामनिया को मंडल महामंत्री पीपलरावा से पद दिया गया। वही रिकेन हाडा महामंत्री साहा, कार्यालय मंत्री पीपलरावा से पद दिया गया। भगवान सिंह परमार शाह मीडिया प्रभारी ढाबला खालसा इन सभी अन्य लोगों को निम्न पद की घोषणाएं की गयी।

वही इन घोषणाओं के बाद, भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा सोनकच्छ ग्रामीण मंडल ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर, अध्यक्ष धर्मेंद्र रैकवार ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here