तीस हजारी कोर्ट के बाहर वकीलों की नोकझोक के बाद चली गोलियां

0
Tis Hazari Court

देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) के बाहर गोलीबारी हुई है। ये गोलीबारी वकीलों की बहस के बाद शुरू हुई है। जहाँ गोलिया चलने लगी, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आयी है।

पुलिस के अनुसार, आज करीब 1.35 बजे पीएस सब्जी मंडी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली और जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो मालूम चला कि पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो अलग-अलग समूहों ने कथित तौर पर हवा में गोलीबारी की थी और कोई भी घायल नहीं हुआ था। फिलहाल स्थिति सामान्य है और इसी के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here