इस बढ़ती ठंड में गर्माहट और इम्युनिटी देता है, गाजर व् चुकंदर का सूप

0

गाजर और चुकंदर का सूप खाने में बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होता है। इसको बनाने में थोड़ा सा टाइम तो लगता हैं पर सबको बहुत पसंद आता हैं । यह चुकंदर, गाजर, टमाटर और प्याज के साथ बनाया एक स्वस्थ और स्वाद सूप रेसिपी है। यह एक स्वादिष्ट एप्पेटाइज़र या भोजन स्टार्टर रेसिपी है जिसे बच्चों और अपच की समस्याओं वाले रोगियों के लिए भोजन के रूप में भी परोसा जा सकता है।

सामग्री

  • 4 बड़े टमाटर
  • 1 गाजर
  • 1 छोटा चुकंदर
  • 6-7 लहसुन
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • आवश्यकतानुसार थोड़ा सा हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच सेंधा नमक
  • 1/3 चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच मक्खन
  • 1 +1/2 गिलास पानी

कुकिंग निर्देश

  • सूप बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को धोले।
  • अब गाजर, चुकंदर, टमाटर, लहसुन और अदरक को छीलकर काट ले।
  • कटी हुई सभी सब्जियों को कुकर में डालकर सेंधा नमक और पानी डालकर 4 सीटी आने तक पकाएं ।
  • इसके बाद सब्जी को छानकर अलग कर ले और मिक्सी में डालकर पीस ले और इस पेस्ट को पानी मे मिला दे।
  • एक बार फिर छान लें जिससे टमाटर के बीजे निकल जाए।
  • अगले चरण में इसको एक कढ़ाई में डाले और थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च पाउडर डालें।
  • इसको 8-10 मिनट तक तेज आंच पर उबाले और अब इसमें मक्खन और हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here