28 सितम्बर को चिराग पासवान जायेंगे बलिया

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारी में जुटे पूर्व विधायक गोरख पासवान।

0
Chirag Paswan

ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से है जहाँ लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) 28 सितम्बर को बलिया आएंगे। चिराग पासवान पासी में दलित सम्मेलन में भाग लेंगे। बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में चिराग पासवान (Chirag Paswan) के प्रथम आगमन को लेकर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर दी है। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने उनके आगमन की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे समाज को सभी राजनैतिक दलों ने उपेक्षित किया है। बलिया समेत पूरे प्रदेश में हमारे समाज के कई लाखों लोग है। इसके बावजूद भी हमारे समाज का एक भी नेता विधायक, मंत्री इत्यादि पदों पर नही है। इस सम्मेलन से हम लोग अपनी ताकत दिखाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here