सीएम योगी आदित्यनाथ आज बलिया में करेंगे जनसभा को सम्बोधित

0
2
CM Yogi Adityanath

बलिया: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साह चरम पर है। सभी पार्टी चुनाव प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के बलिया में आज 3:10 पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जनसभा को सम्बोधित करेंगे। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए है।

सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया के सतीशचन्द्र महाविद्यालय के मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम करेंगे सभा को सम्बोधित। मिली जानकारी दोपहर 3:10 बजे सतीशचंद्र महाविद्यालय के मैदान पर पहुंचेंगे सीएम। दोपहर 4:05 बजे बलिया से रवाना होकर मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए जायेंगे। बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के कार्यक्रम से जुडी सूचना पत्रकारों के साथ सांझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here