प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी: कहा- कर्मों के अनुसार मिलता है फल, प्रकृति खुद करती है सबका हिसाब

0
1
prayagraj CM yogi

Prayagraj: मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम नगरी पहुंचे। अतीत बन चुके माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद सीएम आदित्यनाथ का ये पहला दौरा है। उन्होंने यहां अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर इशारों में अपनी बात कही। उन्होंने तुलसीदास की लिखी चौपाई का जिक्र किया और कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज को अत्याचार का शिकार बना दिया था। प्रकृति ने ऐसे लोगों का हिसाब बराबर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति न तो किसी पर अत्याचार करती है और न किसी का अत्याचार स्वीकार करती है।

करोड़ों श्रद्धालु आते है संगम नगरी

प्रयागराज की इस सभा में सीएम योगी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित्रमानस की सुन्दर चौपाई से करी। उन्होंने कहा, ‘करम प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करइ सो तस फल चाखा।। अथार्त जो जैसा कर्म करेगा उसको उन्हीं कर्मों के अनुसार फल भी भोगना पड़ेगा। यही संसार का विधान है।’ योगी ने कहा कि जिस प्रयागराज में लोग आध्यात्मिक गुणों की प्राप्ति के लिए आते हैं, जिसने हजारों सालों से मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया हो। कुंभ हो या माघ मेला। करोड़ों-करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज आकर संगम में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य करता है। कुछ लोगों ने उसी त्रिवेणी नगरी की धरती को अन्याय और अत्याचार का शिकार बना दिया था। लेकिन ये प्रकृति न किसी पर अत्याचार करती है और न किसी के अत्याचार को स्वीकार ही करती है। यह सबका हिसाब बराबर करके रख देती है।

किसी से भेदभाव नहीं

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि त्रिवेणी नगरी की धरती कभी सात्विक प्रवृत्ति के लोगों को निराश नहीं करती है। उन्होंने यहां नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। बीजेपी का मतलब सबका साथ सबका विकास है। सबका विश्वास भी है। सभी लोग जब मिलकर काम कर रहे हैं। तो आ रहे परिणाम सबका प्रयास भी है।

अब पर्व और त्योहार पर आती है खुशहाली

सीएम योगी ने कहा कि हमने 2017 से पहले का भी उत्तर प्रदेश देखा है। यह वही प्रदेश है जहां पर्व और त्योहार की खुशियाँ आने पर व्यक्ति आतंक के भय से कांपता था। लोगों को लगता था पता नहीं कब क्या हो जाएगा। अब पर्व और त्योहार आने पर लोगों के घर में खुशहाली आती है। अब प्रदेश में कर्फ्यू नहीं, दंगा नहीं। आज सरकार की कार्रवाई जीरो टॉलरेंस होने से उत्तर प्रदेश में सब ओर चंगा ही चंगा है। पहले जो लोग आतंक के बल पर जमीने कब्जा करते थे, रंगदारी वसूलते थे आज गले में तख्ती लटकाकर जाने के लिए मजबूर हुए हैं।

प्रदेश में है अमन चैन

जब वह मौजूद लोगो से अतीक के आतंक के अंत की बात पूछी गयी तो वह उपस्थित एक महिला ने कहा, ‘योगी जी आएंगे फिर से… डर खत्म है। रामराज्य आ गया है। अतीक का अंत हो गया है। सभी तरफ अमन चैन है। आज महिलाये घरो से बिना किसी डर के बाहर निकल रही हैं।’ एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि अब सही मायने में हमारा शहर पश्चिमी क्षेत्र स्वतंत्र हुआ है। इसके बाद रैली में लोग ने जय श्री राम के नारे भी लगाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here