सीएम योगी पहुंचे राम नगरी, 13 दिन में तीसरा दौरा

11 दिन के भीतर (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) सीएम का रामनगरी का यह तीसरा दौरा है।

0

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या राम नगरी पहुंचे। जहाँ उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए, संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ व उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा भी की, महज तीन बाद रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान हो जायेंगे। ऐसे में सीएम ने यहां की सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। शुक्रवार की सुबह यानि आज 19 दिसंबर की सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया आपको बता दे 11 दिन के भीतर (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) सीएम का रामनगरी का यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली।

भगवान श्री राम के चरणों में लगायी हाज़री

हनुमानगढ़ में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। उसके बाद उन्होंने संतों-महंतों से भी हालचाल जाना और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी। दर्शन-पूजन के दौरान काबीना व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here