बागपत में सड़क हादसे में सिपाही की मौत।

0
2
Baghpat

बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक ट्रक की टक्कर से एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।सोनीपत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सर्विलांस सैल में तैनात दीपक यादव और उनका साथी गवेंद्र मंगलवार रात किसी मामले में दबिश देने के लिए सोनीपत क्षेत्र में जा रहे थे। बताया कि देर रात करीब तीन बजे जैसे ही दोनों ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सिपाही दीपक यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनीपत पुलिस ने मृतक के शव को फिम्स हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जानकारी होने पर सिपाही के परिवार वाले और बागपत से पुलिसकर्मी भी फिम्स हॉस्पिटल पहुंच गए। सिपाही की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बागपत की भजन विहार कालोनी में रहने वाले मृतक सिपाही दीपक यादव मूल रूप से नौरंगाबाद, तहसील सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर का रहने वाला था। जो पहले एसओजी टीम में और अब सर्विलांस सैल में तैनात थे। सर्विलांस सैल में तैनात सिपाही दीपक यादव की हादसे में मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी सोनीपत पहुंच गए। इसके अलावा भजन विहार कालोनी स्थित आवास पर भी तांता लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here